Solidworks SOFTWARE क्या है? | Catia VS Solidworks में क्या अंतर है?
🚀 SolidWorks क्या है? और इसके फायदे
परिभाषा | उपयोग | AutoCAD और CATIA से तुलना | स्टूडेंट गाइड
🎯 सॉलिडवर्क्स क्या है? (What is SolidWorks?)
SolidWorks एक सॉलिड मॉडलिंग कंप्यूटर एडेड डिजाइनिंग (CAD) और कंप्यूटर एडेड इंजीनियरिंग (CAE) सॉफ्टवेयर है।
इसे Dassault Systèmes कंपनी ने प्रकाशित किया था। यह सॉफ्टवेयर माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ पर काम करता है। नोट: सॉलिडवर्क्स Mac ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट नहीं करता है।
🗓️ इतिहास और संस्करण:
सॉलिडवर्क्स पहली बार 1 नवंबर 1995 को रिलीज़ हुआ था। अब सॉलिडवर्क्स का 2021 SP2.0 वर्जन चल रहा है, जो की 11 जनवरी 2021 को रिलीज हुआ है। यह अंग्रेजी भाषा के अलावा दूसरी भाषाओं में भी उपलब्ध रहता है।
📊 सॉलिडवर्क्स का मार्केटप्लेस
सॉलिडवर्क्स कॉर्पोरेशन ने अब तक 35 लाख (3.5 Million) लाइसेंस को पूरी दुनिया में सेल आउट कर दिया है। आज सॉलिडवर्क्स का उपयोग कई सारी इंडस्ट्री के अन्दर होता है।
- यूज़र्स: 2 मिलियन से ज्यादा इंजीनियर और डिजाइनर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
- कंपनियां: 165,000 से ज्यादा कंपनियां सॉलिडवर्क्स को 2013 से उपयोग कर रही हैं।
- राजस्व: वित्तीय वर्ष 2011-12 में कंपनी का कुल राजस्व 483 मिलियन डॉलर था।
🛠️ सॉलिडवर्क्स सॉफ्टवेयर किस काम के लिए प्रयोग किया जाता है?
अगर हम बात करें सॉलिडवर्क्स हम किस फील्ड में यूज़ कर सकते हैं, तो यह मुख्य रूप से पार्ट मॉडलिंग, मशीन डिजाइनिंग और प्रोडक्ट डिजाइनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- 3D मॉडलिंग: सॉलिडवर्क्स पर आप 2D स्केच से डायरेक्ट 3D मॉडलिंग कर सकते हैं।
- आसान इंटरफ़ेस: इसके टूल्स और कमांड बहुत सिंपल होते हैं, जिसे आप एक ही बार में देख कर समझ सकते हैं।
- मुख्य उपयोग: सॉलिड पार्ट मॉडलिंग, मशीन डिजाइनिंग, और प्रोडक्ट डिजाइनिंग।
💰 क्या सॉलिडवर्क्स फ्री सॉफ्टवेयर है?
🎓 स्टूडेंट लाइसेंस जानकारी
सॉलिडवर्क्स फ्री सॉफ्टवेयर नहीं है लेकिन Dassault Systèmes स्टूडेंट्स के लिए 3 साल तक का स्टूडेंट लाइसेंस देता है।
कोई भी छात्र सॉलिडवर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी जीमेल आईडी से लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकता है और अपनी प्रैक्टिस के लिए इस्तेमाल कर सकता है।
🆚 ऑटोकैड और सॉलिडवर्क्स में क्या अंतर है?
| विशेषता (Feature) | AutoCAD | SolidWorks |
|---|---|---|
| मुख्य उपयोग | ज्यादातर 2D ड्राफ्टिंग के लिए। | मुख्य रूप से 3D मॉडलिंग और डिजाइन के लिए। |
| कंपनी | Autodesk कंपनी का प्रोडक्ट है। | Dassault Systèmes का प्रोडक्ट है। |
| रिलीज़ वर्ष | पहली बार 1982 में रिलीज़ हुआ। | पहली बार 1995 में रिलीज़ हुआ। |
| डिजाइन टाइप | नॉन-पैरामीट्रिक काम के लिए होता है। | पैरामीट्रिक ड्राइंग कर सकते हैं। |
| क्षमताएं | इमेज/पीडीएफ फॉर्मेट में इम्पोर्ट/एक्सपोर्ट। | पार्ट, असेंबली, रेंडरिंग, और सिमुलेशन। |
| फाइल एक्सटेंशन | नेटिव फॉर्मेट .dwg होता है। | नेटिव फॉर्मेट .sld (sldprt) होता है। |
🆚 कैटिया और सॉलिडवर्क्स में क्या अंतर है?
Catia एक कंप्यूटर एडेड थ्री-डायमेंशनल इंटरएक्टिव एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर है। इसका उपयोग मल्टी-प्लेटफॉर्म जैसे CAD, CAE, और CAM में किया जाता है।
सॉलिडवर्क्स और कैटिया अलग-अलग इंडस्ट्री में अलग-अलग इस्तेमाल और काम के लिए बने हैं।
| विशेषता (Feature) | CATIA | SolidWorks |
|---|---|---|
| इंडस्ट्री यूज़ | वास्तुकला, इलेक्ट्रिकल, और विमान उद्योग (Aircraft)। | मशीनरी, प्रोडक्ट डिजाइन, और कम्पोनेंट्स। |
| सरफेस मॉडलिंग | इसमें उन्नत (Advanced) सरफेस मॉडलिंग नहीं होती। | एडवांस्ड सरफेस फीचर्स (फ्रीफॉर्म, डिफॉर्म, फिल सरफेस) मिलते हैं। |
| लाइसेंस कीमत | लाइसेंस लगभग $6,000 से शुरू। | लाइसेंस लगभग $25,000 से शुरू। |
| फीचर्स | बहुत ही जटिल और हाई-एंड डिजाइन के लिए। | कैलिब्रेशन फीचर्स, 3D प्रिंटर और व्यू टूल्स। |
🌟 सॉलिडवर्क्स के लाभ (Advantages)
- कुशलता: सॉलिडवर्क्स के अंदर आप कुशलता पूर्वक (Efficiently) डिजाइनिंग कर सकते हैं।
- पैरामीट्रिक डिजाइन: इसका उपयोग करना आसान होता है। आप किसी भी डिजाइन को, किसी भी लेवल पर आसानी से संशोधित (Modify) कर सकते हैं।
- यूजर फ्रेंडली: इसका इंटरफेस बहुत आसान है, इसे हर कोई आसानी से समझ कर काम कर सकता है।
- सपोर्ट: SolidWorks की सपोर्ट सर्विस बहुत तेज होती है।
- सीखने में आसान: सॉलिडवर्क्स को आप 1 से 2 महीने के अंदर पूरा सीख सकते हैं।
- निष्कर्ष: यह एक 3D डिजाइनिंग और पैरामीट्रिक डिजाइन करने का सबसे अच्छा सॉफ्टवेयर है।
✍️ लेखक: CAD Solution Soft
हम इंजीनियरिंग छात्रों के लिए CAD ट्यूटोरियल्स और सॉफ्टवेयर गाइड्स प्रदान करते हैं।